Dhanbad News : MLA ढुल्लू के खिलाफ विगत 11 दिनों से रणधीर वर्मा चौक पर भूख हड़ताल पर बैठी है पीड़ित परिवार,न्याय की कर रहे मांग
1 min read
Views : 1324
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के रणधीर वर्मा चौक के समीप धरनास्थल पर विगत 11 दिनों से बाघमारा निवासी एक पीड़ित परिवार MLA यानी विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी हुई है।जो आज शनिवार को भी जारी रहा।पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि विधायक जबरन जमीन पर कब्जा कर ली है।जिस कारण हम सभी परिवार जिला प्रशासन व झारखंड सरकार से न्याय की मांग को लेकर आज 11 दिन होने चला है पर अभी तक न्याय नही मिला है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : तेज आंधी तूफान आने और पेड़ गिर जाने से 3 लोग हुए घायल (देखें वीडियो)
लागतार मीडिया के माध्यम से धरना पर भूख हड़ताल पर बैठ कर झारखंड सरकार से फरियाद लगा रहे है। पर कोई हम पीड़ित परिवार का फरियाद नही सुन रहा है।जब तक न्याय नही मिलेगी तबतक भूख हड़ताल जारी रहेगी।क्यों न हम सभी का जान चले जाएं।मालूम हो की 4 मई से भूख हड़ताल पर पीड़ित परिवार भूख हड़ताल बैठे हुए हैं।