Dhanbad News : झारखंड के संयुक्त सचिव ने जिला उपायुक्त को लिखा पत्र चौबीसों घंटे फहराया जा सकेगा तिरंगा
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर केन्द्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।शनिवार को बताया जाता है कि इसी के मद्देनजर सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता (फ्लैग कोड ऑफ इंडिया) में बदलाव किया है। बदलाव के बाद अब राष्ट्रीय ध्वज दिन और रात दोनों समय फहराए जाने की अनुमति रहेगी।
यानी कि अब चौबीसों घंटे तिरंगा फहराया जा सकेगा।साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराया जा सकता है।इस संदर्भ में कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के संयुक्त सचिव ने उपायुक्त को
इस आशय का पत्र लिखकर राष्ट्रीय ध्वज संहिता (फ्लैग कोड ऑफ इंडिया) में हुए संशोधन के दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।