Dhanbad News : हिंदुस्तान लीवर के थोक विक्रेता से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में SSP ने किया प्रेसवार्ता , एक गिरफ्तार
1 min read
Views : 2134
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में शूटर अमन सिंह के नाम पर शहर के व्यवसायियों को धमकाने व रंगदारी मांगने के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों झरिया में हिंदुस्तान लीवर के थोक विक्रेता दिलीप अग्रवाल से एक करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दिलीप अग्रवाल से अमन सिंह व छोटू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी। गिरफ्तार अपराधी का नाम बिरजू गोस्वामी है। तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बिरजू गोस्वामी झरिया भागा आसपास का रहने वाला बताया जाता है। जेल भेजने से पूर्व रविवार को पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की। बिरजू गोस्वामी का अमन सिंह गिरोह के साथ कब से संपर्क है।
किसके कहने पर वह रंगदारी भरा मैसेज और कितने लोगों को भेजा था।तमाम पहलुओं पर पुलिस उससे पूछताछ कर चुकी है। एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जेल में बंद अमन सिंह के नाम पर हिंदुस्तान लीवर कंपनी के थोक विक्रेता को मैसेज भेज कर रंगदारी मांगी गई थी, छानबीन में पता चला कि जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई, वह झरिया के बिरजू गोस्वामी के नाम से है। तकनीकी अनुसंधान में उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले जिसके आधार पर बिरजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।