Dhanbad News : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 641 मतदान केन्द्र की सामग्री लेकर आर.एस. मोर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां हुआ रवाना
1 min read
Views : 2134
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण में शनिवार 14 मई को तोपचांची, टुंडी व पूर्वी टुंडी में 641 मतदान केन्द्र पर मतदान होना है। शुक्रवार को मतदान सामग्री को आर.एस. मोर कॉलेज, गोविंदपुर से डिस्पैच किया गया।
शनिवार को आर.एस. मोर कॉलेज डिस्पैच सेंटर में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर, तय वाहन में सवार होकर, अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।वहीं डिस्पैच सेंटर में कार्मिक, वाहन, सामग्री कोषांग के साथ साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेल्पडेस्क, सुरक्षित मतदान कर्मी के लिए प्रखंड वार शेड बनाए गए थे।