Dhanbad News : चास बैंक डकैती कांड में भौरा 6 नम्बर निवासी राजा यादव को पुलिस ने राँची से किया गिरफ्तार,₹4.50 लाख बरामद
1 min read
NEWSTODAYJ : बोकारो जिला के इंडियन बैंक चास स्थित गुरुद्वारा शाखा से 29 जून को दिनदहाड़े बैंक डकैती कांड में शामिल भौरा 6 नम्बर निवासी राजा यादव नामक 5 वे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रांची स्थित एक होटल से देर रात्रि गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद उसे भौरा लाया गया।
जहां उससे पूछताछ के बाद उसके निशानदेही के आधार पर भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने 4.50 लाख बरामद किया। वहीं बोकारो पुलिस फिर राजा यादव और बरामद पेसो को लेकर बोकारो चली गई है।जबकि अभी भी सिंदरी बलीयापुर के रहने वाले उमेश महतो और उसका एक अन्य साथी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए धनबाद और बोकारो की पुलिस उसके छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।