Dhanbad News :धनबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली धूमधाम से:शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सरायढेला के दुर्गा मंदिर स्टील गेट से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। इस्कॉन धनबाद की रथ यात्रा को बेहद भव्य और अभूतपूर्व बनाया गया है।जिसमे विधायक राज सिन्हा इस यात्रा में शामिल हुए।साथ मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
आईआईटी धनबाद एवं बीआईटी सिंदरी से जुड़े छात्रों द्वारा निर्मित भगवान जगन्नाथ के रथ पर विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के प्रभु विराजे।
भगवान जगन्नाथ का यह रथ 30 फीट ऊंचा है। यह रथ यात्रा जगन्नाथ सरायढेला से निकलकर हीरापुर रणधीर वर्मा चौक होते हुए धनबाद क्लब पहुंचेगी। रथयात्रा के दौरान कलाकार उड़ीसी नृत्य करते दिखे। जगन्नाथ रथ यात्रा में आगे आगे झाड़ू से रोड की सफाई की जा रही है और उसी पथ पर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा अपने मंजिल को जाएंगे।मौके पर भाजपा विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, रमा सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।