Dhanbad News : झारखंड यूथ कांग्रेस ने सिटी सेंटर गांधी चौक से निकाला केंद्र सरकार की सांकेतिक शव यात्रा,रणधीर वर्मा चौक पर किया पुतला दहन
1 min read
Views : 12134
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में शनिवार को महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आज झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर गांधी चौक से रणधीर वर्मा चौक के बीच केंद्र सरकार की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.. इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भारत सरकार हिंदू- मुसलमान, भारत- पाकिस्तान में लोगों को उलझाई हुई है ,निरर्थक बहस से किसी का कोई भला होने वाला नहीं.. वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था इतनी चौपट हो गई है कि हम विकास दर में बांग्लादेश से भी पीछे हो गए हैं।