Dhanbad News : कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय में संघ के लोगो ने कोषाध्यक्ष स्व. कमल नारायण वर्मा की मनाई पुण्यतिथि
1 min read
Views : 4622
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के जोड़ापोखर क्षेत्र के शालीमार स्थित कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय में गुरूवार को संघ के कोषाध्यक्ष स्व. कमल नारायण वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि हमारे साथी कमल जी की कमी हमेशा खलती है। उनका संघ के प्रति समर्पण लोगों के जेहन में है।
यह भी पढ़े….Jharkhand News : कुछ युवकों ने दो युवकों को मारा चाकू एक की हुई मौत दूसरा हुआ घायल
मौके पर सीडी मिश्रा, संजीव तिवारी, शमीम हुसैन, अशोक कुमार निषाद, मनोज यादव, सुनील सिंह, विनय सिंह, कार्तिक वर्मा, बिंदा प्रसाद, साधु सिन्हा, बापी दा, अनिल मुंडा, सोनू अंसारी, दिलशाद खान, शंकर झा, शशि मिश्रा, सुधाकर प्रसाद, मो रिजवान, अजित सिंह, नागेश्वर मास्टर, सतीश सिंह, पवन गुप्ता, जगत नारायण पाठक, शिशिर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा आदि थे।