Dhanbad News : कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया बृजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मनाया गया हुल दिवस
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में हुल-दिवस के अवसर पर क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हुल दिवस पर झारखंड के अमर शहीदों सिदो-कान्हू चांद-भैरव और फूलों-झानों सहित सभी वीरों के तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में सिपाही विद्रोह देश के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि थी 30 जून 1855 को सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व मे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उक्त आंदोलन का बिगुल फूंका गया हूल दिवस को क्रांति दिवस के रूप में मनाई जाती है।
यह भी पढ़े…..Dhanbad News : हूल दिवस पर सिदो कान्हू स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया आयोजित
अंग्रेजो के खिलाफ इस लड़ाई का नेतृत्व सिद्धू कानू की अगुवाई में संथालों ने मालगुजारी,लगान नहीं देने के साथ ही अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो का नारा दिया उक्त आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिदु-कान्हू चांद-भैरव, फूलों-झानो के साथ अनगिनत आंदोलनकारियों ने मजबूती के साथ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मुकाबला कर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया,उक्त आंदोलन में अनगिनत आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी इन्हीं शहीदों की याद मे हुल दिवस को क्रांति दिवस के रूप में मनाई जाती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य मदन महतो योगेंद्र सिंह योगी,मनोज यादव डॉ डीके सिंह पप्पू कुमार तिवारी कामता पासवान सत्यानंद पांडे रवि रंजन सिंह अजय कुमार पांडे महेश शर्मा अशोक महतो समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।