Dhanbad News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित,सुबह 6 बजे से कार्यरत है जिला नियंत्रण कक्ष
1 min read
Views : 341
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष से सभी सेक्टर पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है।सुबह 6 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है।इसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए 15 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो तीन शिफ्ट में अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे हैं।