Dhanbad News : मॉर्निंग वाक करने वालो से निगम द्वारा शुल्क वसूली करने पर कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद ने किया विरोध
1 min read
Views : 1212
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के नगर निगम क्षेत्र में स्थित गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वाक करने वालो से नगर निगम द्वारा शुल्क वसूली करने पर धनबाद के कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद ने विरोध जताते हुए सोमवार को कहा कि नगर आयुक्त से मांग करते है कि सुबह के समय शहरवासियों को टहलने का एक ही गोल्फ ग्राउंड है।इसलिए सुबह के समय शुल्क लोगो से नही ली जाए।आगे उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद के हजारों जनता इससे लाभान्वित भी होंगे और नगर निगम को धन्यवाद ही देंगे।
सभी चीजों से केवल पैसा नहीं कमाया जाता है निगम जनता की सेवा के लिए बना है ना कि पैसा कमाने के लिए पुनः एक बार फिर मांग करते है कि इस मांग पर निर्णय ले ताकि आम जनता को सुबिधा हो।