Dhanbad News :झरिया सिंदरी धनबाद मुख्य मार्ग पर शव को रख कर स्थानीय ने किया रोड जाम (देखिए वीडियो)
1 min read
Views: 3214
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली झरिया- सिन्द्री धनबाद मुख्य मार्ग पर शव को रखकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे एमआरएफ टायर शोरूम के मालिक रंजीत साव की अपराधियों ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
इसके विरोध में शनिवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रोड पर टायर जला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ फाँसी पर लटकाने की मांग की। वही इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनूप साव , अरुण साव , अमित साव , मिनी साव समेत भारी संख्या मे लोगो ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।