Dhanbad News : परसाटांड़ की एक लड़की ने पड़ोसी पर घर मे पत्थरबाजी व छेड़खनी करने का आरोप लगाते हुए SP से न्याय का किया मांग
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटांड़ रहने वाली एक लड़की ने अपने माता के साथ ग्रामीण एसपी एवं प्रभारी सिटी एसपी से मिलकर बुधवार को न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे। बताया कि कुछ माह पहले पड़ोस के रहने वाले उनके घर पर पत्थरबाजी और महिलाओं के साथ छेड़खनी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसके बाद झरिया थाना में लिखित शिकायत की गयी थी। लेकिन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने डीएसपी एवं ग्रामीण एसपी तथा सिटी प्रभारी एसपी रिश्मा रमेशन से मिलकर जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है।इस संबंध में उन्होंने सिटी एसपी से मिलकर न्याय दिलाने एवं जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उनके घर पर पत्थरबाजी और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना होती रही तो तंग होकर वह लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।