Dhanbad News : मुखिया ने दिखाई दबंगई , ASI से हुई हांथापाई , मूकदर्शक बने रहे लोग…
1 min read
Dhanbad News : मुखिया ने दिखाई दबंगई , ASI से हुई हांथापाई , मूकदर्शक बने रहे लोग…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के कुमारधुबी में रात के समय शराब के नशे में चूर शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया संतोष साव ने कुमारधुबी पुलिस की ऐसी की तैसी कर दी। ओपी परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ओपी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार की मौजूदगी में एएसआई संजय शर्मा के साथ गाली गलौज की। ऊसके बाद एएसआई संजय शर्मा के साथ उठापटक की।
उठापटक व मारपीट होता देख सभी जवान दौड़कर एएसआई को छुड़ाने का प्रयास किया। बाद में थोड़ा बल प्रयोग कर एएसआई को किसी तरह उसके गिरफ्त से छुड़ाया। परंतु मुखिया चुप होने का नाम नही ले रहा था। घटना की सूचना मुखिया के पत्नी को दी गयी। वे ओपी पहुंच किसी तरह उसे ओपी से मुखिया को बाहर ले गई। ओपी के बाहर भी मुखिया चुप नही रहा और गाली गलौज करता रहा।
आए पुर क्या है मामला है जानते है कुमारधुबी ओपी के एएसआई संजय शर्मा को रात करीब 10.30 मैथन मोड़ निवासी पत्रकार संतोष साव उर्फ पिंटू ने शिकायत किया की शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया संतोष साव द्वारा उसे बिना किसी कारण के फोन कर अश्लील गाली गलौज की है। शिकायत पर संजय शर्मा ने जानकारी लेने के लिए मुखिया को फोन किया। मुखिया ने संजय शर्मा को भी फोन पर गाली गलौज की और ओपी आ कर धमकाया। ओपी आते ही वह एएसआई शर्मा से अभद्र व्यवहार करने लगा तथा अश्लील गाली दी। शर्मा द्वारा मुखिया को काफी समझाने का प्रयास किया गया।
परंतु वह नही सुना और सजंय शर्मा से उलझ गया। फिर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामा पर ओपी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार पहुंचे। बाबजूद मुखिया का गाली गलौज शुरू था। प्रभारी के समक्ष भी मुखिया ने एएसआई संजय शर्मा को गाली गलौज दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
इस संबंध में ओपी प्रभारी से जब पूछा गया कि भुक्तभोगी की लिखित शिकायत मिली है। विधि संबत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मुखिया से इस संदर्भ में जब बात किया गया तो उन्होंने बताया यह गलत आरोप है मैं प्रशासन का इज्जत करता हूँ और पत्रकार संतोष मेरे प्रिय मित्र है।