Dhanbad News : BJP के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया , जनविरोधी सरकार का लगाया आरोप…
1 min read
Dhanbad News : BJP के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया , जनविरोधी सरकार का लगाया आरोप…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के गोविंदपुर पूर्वी मंडल के द्वारा सुभाष चौक में समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीद नहीं करने के कारण जनविरोधी सरकार हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया मंडल सुबोध सिंह ने सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द गरीब किसान भाइयों का धान की खरीदारी शुरू की जाए नहीं तो इससे भी बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ग्रामीण जिला किसान संयोजक राजेश चौधरी ने अपने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब किसान भाइयों के साथ है.
उनके हक की लड़ाई के लिए यहां से लेकर विधानसभा तक हम लोग जाएंगे सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू ने जन विरोधी सरकार की नीतियों की जमकर भर्त्सना की मौके पर अमर मंडल ,अनूप साहू, राजेश नंदन, तालेश्वर साहू, विनोद रजवाड़ ,चंडी चरण महतो ,सविता बनर्जी ,निर्मल कुमार ,संगीत भट्टाचार्य ,प्रभात ओझा, उत्तम रवानी ,पार्थो रवानी अनिल कुमार ,दिलीप विश्वकर्मा, निर्मल कुंभकार देवली अनूप कुमार सेन, संजीव सिंह ,उज्जवल मंडल ,सुरेश रविदास ,सतीश सिंह ,सुरेश सिंह चौधरी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।