Dhanbad News : यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में धनबाद के 4 खिलाड़ी भाग लेंगे
1 min read
Views : 4321
NEWSTODAYJ : धनबाद:महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होने वाली 26 वी यूथ वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली यूथ झारखंड वॉलीबॉल टीम में धनबाद के चार खिलाड़ी चयनित, उक्त जानकारी देते हुए षुक्रवार को धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं वॉलीबॉल प्रशिक्षक सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि यूथ वॉलीबॉल झारखंड टीम में पुरुष वर्ग में शुभम कुमार गुप्ता रोहित कुमार को टीम में शामिल किया गया है
महिला टीम में निक्की कौर कृति कुमारी को टीम में शामिल किया गया है वही वालीबॉल कोचिंग सेंटर धनबाद की सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं एन आई एस वॉलीबॉल प्रशिक्षक पूजा कुमारी को यूथ झारखंड महिला टीम का मुख्य प्रशिक्षक बनाया गया है चयनित सभी चारों खिलाड़ी वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं सभी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक आज ही रांची के लिए रवाना होंगे पूरी झारखंड टीम हटिया रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल सांगली के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें….Accdient News : एक अज्ञात वाहन ने महिला को मारा टक्कर लोहे के हल पर गिरी हालत गंभीर
वही चयनित खिलाड़ियों को जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष इस हाशमी प्रमोद कपूर शैलेंद्र कुमार सिंह डीएन अचार्य सूरज प्रकाश जुबेर आलम जितेन कुमार वीरेंद्र कुमार पांडे दिलीप चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है