Dhanbad news:संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा दीपा भी आर्चरी खिलाड़ी दीपिका की तरह करेगी नाम रोशन….
1 min read
Dhanbad news:संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा दीपा भी आर्चरी खिलाड़ी दीपिका की तरह करेगी नाम रोशन….
NEWSTODAYJ_धनबाद: विश्व कप तीरंदाजी में झारखंड की दीपिका समेत अतनु दास अंकिता भगत और कोमालिका बारी के शानदार प्रदर्शन के लिए धनबाद जिला तीरंदाजी संघ ने ओलंपिक दिवस के मौके पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर धनबाद के दो होनहार खिलाड़ी दीपा और मुकेश को संघ ने सम्मानित करते हुए आगे भविष्य में अपना तथा देश का नाम रोशन करने की कामना की गई। संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि संघ को पूरी आशा है कि दीपा भी आगे चलकर झारखण्ड की बेटी दीपिका की तरह ही नाम रोशन करेगी। मौके पर राजेश सिंह ,जुबेर आलम ,तारक दास ओर तीरंदाजी खिलाड़ी मौजूद थे। ज्ञात हो कि पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में दीपिका ने कोमालिका बारी व अंकिता भक्त और अपने पति अतनु दास के साथ अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
इस तीरंदाज ने एक ही दिन तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साध ओलंपिक से पहले भारतीयों के लिए पदक की उम्मीदों को परवान चढ़ाया है। दीपिका ने एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम किया। दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज बनी हैं।