
NEWSTODAYJ_झरिया: झरिया वार्ड 45 के पार्षद प्रत्याशी अशोक प्रसाद वर्णबाल के पहल द्वारा गोपालीचोक स्कूल चौथाई कुल्ही झरिया में वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विवेकानंद की जंयती पर विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अशोक प्रसाद वर्णबाल ने कहा कि वेक्सीन लगवाने के प्रति लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं वेक्सीन लगवाने के लिए वार्ड वासियों के घर घर जाकर जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने से होने वाले फायदे के संबंध में अवगत कराया गया।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सुरक्षित है। वार्ड का प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से वेक्सीन जरूर लगवाएं, वेक्सीन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है वैक्सीन प्रमाणित होने के साथ-साथ इसका लाभ लोगों को मिल रहा है ।
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है लोग जागरूक होकर अनिवार्य रूप से वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं, स्वास्थ विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।