Dhanbad news:रेलवे ट्रैक पर पाया व्यक्ति की शव,सीमा विवाद को लेकर रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा घण्टों तक शव…
1 min read
Dhanbad news:रेलवे ट्रैक पर पाया व्यक्ति की शव,सीमा विवाद को लेकर रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा घण्टों तक शव…
NEWSTODAYJ:निचितपुर: धनबाद: गया रेल खंड के डाउन लाइन पोल संख्या 275 /12 के समीप करीब 62 वर्षीय प्रेम चंद मल्लाह का शव शनिवार की सुबह रेलवे ट्रेक पर शव पाया गया। रेलवे ट्रेक पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का शिनाख्त रंगुनी पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य प्रेम चंद मल्लाह के रूप में किया गया।
सीमा विवाद में उलझा शव उठाने का मामला।
प्रेम चंद मल्लाह का शव धनबाद गया रेल खंड के डाउन लाइन पोल संख्या 275 /12 के पास पाया गया। जीआरपी पुलिस ने सीमा विवाद के कारण शव को नहीं उठाया।भुली पुलिस रेलवे ट्रेक पर शव होने कारण शव लेने से नकारते रही। काफी देर के विवाद के बाद भुली पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा।प्रेम चंद मल्लाह का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है,बताया जाता है कि प्रेम चंद मल्लाह अपने घर से सुबह में निकला था। करीब साढे आठ बजे घटना की सूचना लोगों को लगी। घटना के मूल कारण का अब तक पता नही चल सका है।