Dhanbad news:राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का निधन:इलाके में शोक की लहर…
1 min read
Dhanbad news:राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का निधन:इलाके में शोक की लहर…
NEWSTODAYJ:धनबाद : कोयलांचल के समाजसेवी और राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का निधन धनसार थाना क्षेत्र के गजुआटांड़ स्थित उनके आवास पर हो गया। जिसके बाद उनके अंतिम दर्शन को स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना सिंह के पुत्र डॉ निलेश सिंह ने बताया कि उनके पिताजी का इलाके में एक अभिभावक की छवि थी।
किसी भी संकट की परिस्थिति में लोग उनसे सलाह मशवरा करते थे और वह खुले दिल से लोगों की मदद करने से नहीं हिचकते थे। ऐसे में उनका असामयिक निधन से लोगों को काफी दुख पहुंचा है। वही उनके अंतिम दर्शन को भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार बैंक मोड़ के मटकुरिया में दोपहर को संपन्न होगा।