Dhanbad news:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश दो दिवसीय कार्यक्रम में धनबाद पहुंचे,
1 min read
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश पहुंचे धनबाद, झरिया में जिला सम्मेलन में लिए भाग, कहा झारखंड सरकार सभी मोर्चे पर विफल, राज्य कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है
NEWSTODAYJ_Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश दो दिवसीय कार्यक्रम में धनबाद के दौरे पर हैं शनिवार को मुख्य कार्यक्रम के तौर पर झरिया के भागा में धनबाद जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावे उपाध्यक्ष सह विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक धुलू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के अलावे कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दीपक प्रकाश झारखंड सरकार पर हमलावर रहे उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास पूरी तरह से ठप है कहीं भी विकास नहीं देखा जा रहा है। राजा में विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन सभी बंद है। केंद्र की योजना अबे सही से लागू नहीं किया जा रहा है साक्षी हेमंत प्रकार पर आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग को ही व्यापार बना लिया है। ट्रांसफर पोस्टिंग में सिर्फ पैसों का खेल हो रहा है। यहां तक की अधिकारी महीना में पैसे देकर अपना रिचार्ज भी करवा रहे हैं। झारखंड में खनिज संपदा की लूट मची हुई है धनबाद में कोयला, लोहा को लूटा जा रहा है।
साथ ही हम लोग पूरे राज्य में सरकार की नाकामी को लेकर जनता के सामने जा रहे हैं। कहा कि सभी जिले के ग्रामीण, महानगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रखंड और पंचायत स्तर पर जाकर झारखंड सरकार की नाकामी को रखने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में हम लोग एक बार फिर झारखंड में वापस आएंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला किया सभी ने राज्य पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार की नाकामी गिनाई। इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधाइका का पर जमकर बरसी कहा की वे झरिया में कोयला, लोहा के साथ-साथ गरीबों को मिल रहे सरकारी चावल की भी लूट करवा रही है। झरिया में गुंडा राज कायम हैं। अगर हम मजबूती से खड़े नहीं रहे तो वे लोग हमारे कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट करने से नहीं रुकते।
इससे पहले दीपक प्रकाश भुईफोड मंदिर में जा कर पूजा अर्चना किए रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन गए जहां उनका स्वागत हुआ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक झरिया के कतरास मोड़ सहित कई जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया किया।