Dhanbad news:पति से पत्नी की हुई नोक झोक में,पत्नी की घर के पंखे से झूलता मिला शव…
1 min read
Dhanbad news:पति से पत्नी की हुई नोक झोक में,पत्नी की घर के पंखे से झूलता मिला शव…
NEWSTODAYJ_धनबाद:झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर तीन नंबर के रहने वाले राकेश कुमार सिंह की पत्नी पूनम सिंह घर के पंखा में झूलती हुई मिली,वहीँ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी। मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि राकेश कुमार दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। वह अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ जेलगोड़ा स्थित ससुराल में ही रहा करते थे।
की देर शाम अपने घर हनुमानगढ़ी स्थित तीन नंबर में पति और पत्नी दोनों घर पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। पति ने घर में ताला लगा कर घर से चला गया। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि पूनम सिंह गमछा के सहारे फंदा बनाकर पंखा में झूल रही है। इसे देख आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। मृतक पूनम सिंह के दो बेटे है एक 15 साल और एक 7 साल का है।
इस संबंध में झरिया थाना के एएसआई मनोहर कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हज। पति फरार है पति राकेश कुमार के आने के बाद ही मामला का खुलासा होगा।