Dhanbad news:दर्जनों महिलाओं ने प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं के लाभ नही मिलने के कारण प्रदर्शन किया…
1 min read
Dhanbad news:दर्जनों महिलाओं ने प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं के लाभ नही मिलने के कारण प्रदर्शन किया…
NEWSTODAYJ:Dhanbad news:छोटा नगरी पंचायत के बैजकारटांड, गंडुआ,तिलाटांड, तेतुलियाटांड के दर्जनों महिलाओं ने प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं के लाभ नही मिलने से एक जुट होकर प्रखंड के अधिकारियों के विरोध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला सदस्यों का कहना था कि बाघमारा प्रखंड अंतर्गत छोटा नगरी पंचायत के बैजकार टांड़, तेतुलिया टांड़ गंडूवा तिला टांड़ के सैकड़ों महिलाओं के द्वारा करीब दर्जनभर महिला समूह महिला सशक्तिकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर समूह का संचालन कर रही है। लेकिन इस इस पर प्रखंड की ओर से इन महिलाओं के समूहों का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है न ही प्रशिक्षण दिया गया है।
जिससे इन महिलाओं को किसी भी तरह का सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को फरवरी माह में पत्र देकर समूह का रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण दिलाने के लिए अवगत कराया गया था लेकिन करीब 4 माह बीत जाने के बाद भी किसी तरह का कोई पहल नहीं हुआ जिससे इन महिलाओं में भारी रोष व्याप्त है।महिलाओं का कहना है की एक तरफ सरकार महिलाओं का आगे बढ़ाने के लिए हर प्रयास कर रही है लेकिन सरकारी तंत्र की ओर से कोई पहल नहीं होने से आज भी महिलाएं सरकारी लाभ से और आगे बढ़ने से वंचित हो रही है। महिलाओं के द्वारा एकता महिला स्वयं सहायता समूह मां तारा महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह , गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह , सभी बैजकार टांड़ सखी महिला स्वयं सहायता समूह मां लिलोरी स्वयं सहायता समूह सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह सभी तिलाटांड़ आदि महिला समूहों का वर्ष 2019 में स्वयं महिलाओं के द्वारा गठन किया गया तथा बैंक समूह का खाता भी खुलवा कर सदस्यता शुल्क भी प्रति माह जमा किया जा रहा है। प्रखंड के बीपीएम कई बार बात की गई लेकिन बीपीएम की ओर से कोरोना का हवाला दे मामले को टालमटोल कर दिया जा रहा है। महिलाओं का प्रदर्शन देख पुर्व मुखिया ने तत्काल दुरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर महिलाओं के उग्र रूप से अवगत करवाया तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या पर पहल कर महिलाओ को जेएलएसपीएस से जोड़ दिया जायेगा। महिलाओं ने कहा की एक महीने के भीतर हमारे समूहों का रजिस्ट्रेशन नही हुआ व सरकारी लाभों से वंचित किया गया तो प्रखंड मुख्यालय में उग्र आंदोलन कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर महिलाओं मे संगीता देवी, विमला देवी, कल्पना देवी, सुनीता देवी, फाल्गुनी देवी, रेखा देवी, जोगेश्वरी देवी, जलेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, गुड़िया देवी, आदि दर्जनों महिला शामिल थी।