Dhanbad news:झारखंड राज्य कृषि एवम उपज और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध में की गई आम सभा
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में प्रत्येक व्यव्सायी वर्ग द्वारा झारखंड राज्य कृषि एवम उपज और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध आम सभा झारखंड राज्य कृषि एवम उपज और पशुधन विपणन विधेयक 2022 के विरोध आम सभाकिया गया।
आम सभा कृषि बाजार चेम्बर ऑफ कॉमर्स,जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स,राइस मिल ,फ्लोर मिल,दाल मिल एसोसिएशन, खाद्यान्न,फल,सब्जी संघ के हजारो व्यव्सायी शामिल हुए।धनबाद विधायक राज सिन्हा भी आमंत्रण पर पहुचे।
सरकार द्वारा पारित विधेयक का व्यवसायियों ने खुलकर विरोध किया।व्यवसायियों ने विधेयक को व्यव्सायी तथा आमजनों के लिये अहितकर बताया।आम लोगो मे महंगाई का बोझ बढ़ाने वाला विधेयक कहा।
यह भी पढ़े….Dhanbad news:डीएवी स्कूल की मनमानी के खिलाफ डीसी से गुहार लगाने पहुँचे अभिभावक
वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में जब इस विधेयक को लाया गया था उसी समय भाजपा ने इसका विरोध किया था।रधुवर दास के कार्यकाल में इस विधेयक को समाप्त कर दिया गया था।लेकिन हेमन्त सोरेन सरकार ने इस विधेयक को सदन में बिना विधायको के हामी के पास कर दिया।
यह वर्तमान सरकार आम जनों को महंगाई की तरफ लेकर जा रही है।सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नही की।किसानों का कर्ज माफ नही किया,5 लाख रोजगार नही दिया।अब विधेयक को लाकर जनता को परेशान करने पर लगी हुई है।