Dhanbad news:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अभिजीत राज पहुंचे धनबाद,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
1 min read
NEWSTODAYJ_Dhanbad:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज को बनाए जाने के बाद अभिजीत राज पहुंचे धनबाद जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया धनबाद रेलवे स्टेशन से सैकड़ों कार्यकर्ता अपने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते दिखेे
यह भी पढ़े….Dhanbad news:ठंड से हुई होटल में मजदूरी करने वाले की मौत, जांच में जुटी पुलिस
अभिजीत राज ने पहले स्टेशन चौक के पास बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद डीआरएम चौक के पास भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया वही रणधीर वर्मा चौक पर शहीद एसपी रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि दी साथ ही गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया।
वही मीडिया से बात करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे बड़ी जिम्मेवारी दी गई है जिसे इमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा साथ ही कहा कि राज्य में सरकार गठन से पहले हमारी पार्टी युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आई है उसे पूरा करने का काम करूंगा और हर गांव कस्बे तक संगठन को मजबूत किया जाएगा.