Dhanbad news:गंभीर बीमारी से पीड़ित चार माह के आरव के इलाज के लिए युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक ने बढ़ाया मदद का हाथ….
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद: गंभीर बीमारी से पीड़ित चार माह के आरव के इलाज के लिए युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के संयोजक दिलीप सिंह के निर्णयानुसार मोर्चा सदस्यों अमित सिंह ,अरनव सिंह ,उदय मालाकार, अभिषेक मिश्रा ,विशाल सिंह, रोहित झा ,नीतीश कुमार चंदन सिंह देव और दीपक कुमार ने आरव के परिजन को छह हजार रु नकद सहायता राशि दी है। दिलीप सिंह ने कहा कि मोर्चा आगे भी आरव के इलाज हेतु हर संभव सहायता करेगी साथ ही मोर्चा तमाम धनबाद वासियों व सक्षम लोगों से भी अपील करती है कि आरव के इलाज हेतु आर्थिक मदद के लिए आगे आये।
यह भी पढ़े…..Dhanbad news:श्री शनिदेव महाराज मंदिर समिति का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया
गौरतलब है दुहाटांड बनकाली मंदिर मनईटांड़ निवासी अजय कुमार साव के चार माह का पुत्र आरव गंभीर बीमारी से ग्रसित है। चिकित्सकों ने लीवर ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए इलाज में खर्च करीब 25 लाख रुपए बताया गया है।
पेशे से मजदूर अजय इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था कर पाने में असमर्थ है। अजय अपने पुत्र के इलाज के लिए लगातार लोगों से सम्पर्क कर आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे है।