Dhanbad news:खगड़िया विधायक पहुंचे धनबाद,कांग्रेसजनों ने धनबाद परिसदन में किया जोरदार स्वागत
1 min read
NEWSTODAYJ_धनबाद:बिहार विधान सभा उप सचेतक सह खगड़िया विधायक छत्रपति यादव धनबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे उनके आने पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धनबाद परिसदन भवन सर्किट हाउस में उन्हें जोरदार स्वागत किया।
वहीँ कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने कहा कि बिहार विधानसभा के सह उप सचेतक सह खगड़िया विधायक छत्रपति यादव जी के पिता स्व.राजेंद्र प्रसाद यादव एक मजबूत मजदूर नेता थे और वे बिहार सरकार में चार बार मंत्री रहे हैं।
उन्होंने भारत कोकिल कोल इंजीनियरिंग मजदूर संगठन बनाया था जिसमें धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक भी उस संगठन में थे जो लगातार 35 वर्ष तक साथ रहकर मजदूरों के हित में संगठन का कार्य किया।
उनके परिवार के साथ पुराना एवं गहरा संबंध रहा है इनके पिता बिहार सरकार में चार बार मंत्री रह चुके थे और वे स्वभाव से काफी मिलनसार सरल स्वभाव के मृदुभाषी थे।
यह भी पढ़े….Dhanbad news:सादे लिबास में गए थे पुलिसवाले,ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
आगे प्रजापति ने कहा कि छत्रपति यादव खगड़िया के विधायक एवं बिहार विधान सेवा के सह उप सचेतक है और आशा व्यक्त करते हैं कि आने वाले समय में अपने पिता के कदमों पर चलकर राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेंगे।
मौके पर विधानसभा के सह उप सचेतक सह खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि हमारे पिता का बिहार सहित धनबाद से गहरा संबंध रहा है और इसी क्रम में मजदूरों की हर समस्याओं को नजदीक से देखा है और निश्चित रूप से आगे भी आने वाला समय मजदूरों के हर समस्याओं के समाधान में मजबूती के साथ खड़ा रहने का काम करूंगा।
आज जिस तरह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया है,उसका हम सदैव आभारी रहूंगा एवं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में किसी का किसी भी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्य हो उसमें सहभागिता निभाने में हम सदैव तत्पर रहेंगे।
मौके पर एआईसीसी सदस्य मदन महतो,मनोज यादव,पप्पु कुमार तिवारी, शकील अहमद, कामता पासवान ,सुखलाल हांसदा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।