Dhanbad news:कोमल मौत मामले में पुलिस ने उसकी सास और पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा..
1 min read
Dhanbad news:कोमल मौत मामले में पुलिस ने उसकी सास और पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा….
- <<<<<कोमल मौत मामले में धनबाद पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में दबिश दे रखा था।>>>>
- <<<<जिसके बाद पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में तीन-चार दिन तक खोजबीन की गयी। जिसके उपरांत आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल सकी>>>>>
NEWSTODAYJ_धनबाद : शहर के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में कोमल मौत मामले में पुलिस ने उसकी सास और पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि कतरास निवासी कोमल की शादी बरमसिया में रेलकर्मी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कोमल को प्रताड़ित करते थे। जिससे अजीज होकर कोमल मायके चली गई थी। लेकिन पति द्वारा सुधर जाने का आश्वासन देने के बाद कोमल वापस ससुराल आई। जहां उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका पति कथा ससुराल वाले की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया है। वह अपने पापा की बात नहीं मान कर बहुत बड़ी गलती कर दी। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह कुछ बड़ा कर जाएगी। उसके बाद बच्चे को पूरा देखरेख किया जाए।
यह भी पढ़ें…Dhanbad news:पति से पत्नी की हुई नोक झोक में,पत्नी की घर के पंखे से झूलता मिला शव
हालांकि घटना के बाद से ही कोमल के ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार कर धनबाद न्यायालय के सुपुर्द किया। जहां से हो उसे उन लोगों को मंडल कारा भेज दिया गया।