Dhanbad news:इंसानियत और मानवता शर्मसार, घायल महिला को ठेले के सहारे पहुंचना पड़ा अस्पताल
1 min read
NEWSTODAYJ_Dhanbad:झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर समीप धनबाद झरिया मुख्य मार्ग पर अज्ञात बाइक के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
वही बाइक सवार घटना के बाद अपनी बाइक उठा कर वहाँ से फ़ौरन रफूचक्कर हो गया। जिसके बाद किसी ने घटना के सूचना वृद्ध महिला के परिजनों को दिया। परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे, लेकिन किसी प्रकार का कोई साधन जब नही मिला तो चोटिल वृद्ध महिला को ठेले पर लाद कर किसी प्रकार झरिया के एक निजी अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया।
इस दौरान राहगीरों की नजर भी चोटिल वृद्ध महिला पर पड़ी लेकिन किसी ने इंसानियत दिखाना ज़रूरी नहीं समझा। अब सवाल है कि किस काम का एम्बुलेंस ?..जब घायल को ठेला से अस्पताल पहुंचाना पड़े? आख़िर कहा गई इंसानियत व मानवता….!