Dhanbad news:अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
1 min read
झरिया 4 नम्बर पुलिस चेक पोस्ट के पीछे मिली एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षेत्र में फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
NEWSTODAYJ_झरिया थाना क्षेत्र के झरिया 4 नंबर पुलिस चेक पोस्ट के पीछे रविवार सुबह लगभग 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना झरिया पुलिस को मिली मौके पर झरिया पुलिस पहुचकर शव अपने कब्जे में ली।
यह भी पढ़े…Dhanbad news:अवैध शराब का कारोबार करने के मामले का खुलासा,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
झरिया थाना के पुलिस एएसआई इम्तियाज अंसारी घटना स्थल पर पहुच कर जांच मे जुट गए। झरिया पुलिस के एएसआई इम्तियाज अंसारी ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है अनुसंधान जारी है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक कहाँ का है एवं मौत का क्या कारण है।