Dhanbad Municipal Corporation : नगर निगम परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया…
1 min read
Dhanbad Municipal Corporation : नगर निगम परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया…
- लगभग 300 सफाई कर्मी नगर निगम परिसर में बरसात की परवाह किए बिना डटे रहे। भीगने के बावजूद भी कोई अपनी जगह से नहीं हटा नही।
- सफाई कर्मियों के इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार सिंह का भी साथ मिला।
NEWSTODAYJ : धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मी इस बार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। नगर निगम परिसर में गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों के इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार सिंह का भी साथ मिला।
प्रदर्शन में धनबाद, झरिया, सिंदरी, छाताटांड़ और कतरास अंचल के सफाई कर्मी और चालक शामिल हुए।सफाई कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर हटाए गए सफाई कर्मियों को नगर निगम समायोजित नहीं करता है तो सभी निगम कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। काम ठप हुआ तो पूरा शहर कचरे से पट जाएगा।
यह भी पढ़े…Crime : पैसों की लालच में युवक पत्नी की गला रेतने के बाद मां को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला…
जो कर्मी पिछले 30-40 साल से धनबाद को साफ-सुथरा करने का काम करते आए हैं, उन्हें आज इस तरह से बेराेजगार कर दिया गया है कि घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। अब बर्दाश्त नहीं होगा। लगभग 300 सफाई कर्मी नगर निगम परिसर में बरसात की परवाह किए बिना डटे रहे। भीगने के बावजूद भी कोई अपनी जगह से नहीं हटा नही।सफाई कमियों की प्रमुख मांगें , सातवां वेतनमान , एसीपी का एरिया , चार से पांच दिनों की हाजिरी कटौती , सफाई कर्मियों की कोविड-19 जांच , कामगारों से अवैध वसूली , रैमकी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करना।
प्रोत्साहन के दो-दो हजार भी नहीं मिले : प्रदेश महासचिव अंजनी सिंह ने कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन सफाई मजदूरों की अनैतिक छंटनी अविलंब रोके। इन कोरोना योद्धाओं का नगर निगम और प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।
कहा तो यह भी गया था कि कोरोना वारियर्स के तौर पर काम करने वाले प्रत्येक सफाई कर्मी को प्रोत्साहन स्वरूप दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे, यह भी हवा हवाई साबित हुआ। अब कामगारों के समक्ष आंदोलन करने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा।