
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) जमशेदपुर के विधायक सरयू राय धनबाद बुधवार को धनबाद पहुचे है।जहाँ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया है।बताया जाता है कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक श्रद्धेय सरयू राय को धनबाद आगमन पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला की ओर से गुलदस्ता एवं अंगसत्रर प्रदान कर स्वागत किया गया।
सरयू राय द्वारा धनबाद ज़िला में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सफल संगठनात्मक संचालन एवं धनबाद ज़िला अध्यक्ष के रूप में पार्टी के सफल संचालन के लिए उदय कुमार सिंह को अंग्वस्त्र प्रदान करते हुए सम्मानीत किया गया। धनबाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड गोविन्दपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य धनबाद कॉलरी कर्मचारि संघ के शुशिल कुमार सिंह द्वारा भी विधायक को अंग्वस्त्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोल वर्करस वेलफ़ेयर युनियन के ओम सिंह भारतीय जनतंत्र मोर्चा के ज़िला कोषाध्यक्ष दिपक कुमार केशरी, अरविन्द कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह,नागेंद्र सिंह, अजय चौहान पिंटू यादव, इत्यादि लोग मौके पर मौजूद थे।