
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dhanbad) झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रबीन्द्र सिंह शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर को धनबाद का दौरा करेंगे। अध्यक्ष का दोपहर में 12:30 बजे धनबाद परिसदन में आगमन निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वे धनबाद बाजार समिति का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर एक प्रेस वार्ता करेंगे। यह जनकारी धनबाद जनसंपर्क विभाग से दी गई है।
Ad Space