
Dhanbad News : धनबाद जिले समेत अन्य कई प्रखंडो में धनबाद पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट है।इसी के तहत आज यानी गुरुवार को धनबाद पुलिस के कप्तान संजीव कुमार के आदेशानुसार सिटी एसपी अजित कुमार व ग्रमीण कपिल चौधरी समेत सैकड़ो की संख्या में फ्लैग मार्च निकाली है।
बताया जाता है कि धनबाद जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से बीते इसको लेकर धनबाद पुलिस ने सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम किया इसी क्रम में आज शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाली गई। जिसमें जिले के सिटी एसपी अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और डीएसपी सहित सैकड़ो जवान मौजूद रहे।वही फ्लैग मार्च शहर के सरायढेला थाना, धनबाद थाना, बैंक मोड़ थाना,धनसार थाना अन्य कई थानाक्षेत्र में मार्च की गई। वही सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया की दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर चल रहे तैयारियों के बीच आम लोगों को यह संदेश दिया गया है।
कि पुलिस प्रशासन इस दुर्गा पूजा में उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है साथ ही कहा कि इस फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।तथा दुर्गा पूजा के आवास पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा बल बढ़ाई गई है। वहीं उन्होंने आम लोगों से यह अपील भी किया है कि सभी लोग खुशी-खुशी दुर्गा पूजा उत्सव मनाएं और एक दूसरे का सहयोग करें धनबाद पुलिस आपके सहयोग में तत्पर तैयार है।