Death due to heart attack : BJP विधायक जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक….
1 min read
Death due to heart attack : BJP विधायक जन्मेजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक….
- 75 वर्ष के थे। बृहस्पतिवार रात को सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।
- लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई।
NEWSTODAYJ (एजेंसी): लखनऊ। देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। बृहस्पतिवार रात को सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़े…Heavy rain : झारखंड राज्य में भारी बारिश से डैमों का बढ़ा जसस्तर, खोला गया डैमों का फाटक…
इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई।
बता दें कि सिविल अस्पताल में उनकी जांच की गई थी जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Lucknow: Janmejai Singh (in file pic), BJP MLA from Sadar, Deoria passed away last night due to a heart attack. He was 75 years old. pic.twitter.com/gdnxXi5z7V
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2020