Cyber criminal arrested : विभिन्न राज्यों के मास्टरमाइंड दो साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार…
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
Cyber criminal arrested : विभिन्न राज्यों के मास्टरमाइंड दो साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार…
NEWSTODAYJ : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव में छापामारी कर दो शातिर साइबर अपराधी धीरेन दूरी और सुभाष मंडल को साइबर क्राइम करते हुए रंगे हाथों सियाटांड़ गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही इन दोनों का मास्टरमाइंड साइबर अपराधी राजेश मंडल पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
इसकी जानकारी एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी , एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ था। इस नंबर के लोकेशन पर छापेमारी की गई तो करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव का लोकेशन प्राप्त हुआ इसके आधार पर छापेमारी कर साइबर क्राइम करते हुए दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके से मास्टरमाइंड राजेश मंडल फरार हो गया । साइबर अपराधी के पास 5 मोबाइल और 8 सिम बरामद किया है ।एसपी ने कहा दो तरह की ऐप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं इनमें से एक ऐप एनीडेस्क और टीमभीयू यह दो तरह की एप्स के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते है।
यह भी पढ़े…PM Housing Scheme Scam : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित करने का आरोप…
एसपी ने कहा कि सुभाष मंडल मुंबई, गुजरात, बिहार और झारखंड को कार्यस्थल बनाया था। वही धीरेन तूरी वेस्ट बंगाल, झारखंड और बिहार के लोगों से फोन कॉल कर ठगी का शिकार बनाते थे। एसपी ने कहा कि यह दोनों शातिर साइबर अपराधी पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। दोनों अभियुक्त के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत से जामताड़ा जेल भेज दिया गया।