Criminal arrested : नकली पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में 6 अपराधी गिरफ्तार…
1 min read
Criminal arrested : नकली पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में 6 अपराधी गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : रांची के ग्रामीण इलाकों में नकली पिस्तौल का भय दिखाकर कई लूटपाट करने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया गया है।इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।रांची के मांडर और चान्हो इलाके में पिछले कई दिनों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के 6 सदस्यों को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल चाकू लूट के पैसे सहित कई सामान बरामद किए गए गिरोह के सदस्यों के द्वारा नकली पिस्तौल का भय दिखाकर मांडर और चांद हूं इलाके में कई लूट कांड को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई थी।लूटपाट करने वाले 6 आरोपियों को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो चांद हो थाना क्षेत्र से दो लूट कांड में तो वही मांडर थाना क्षेत्र से एक लूट कांड में सभी शामिल थे।
लूट कांड की घटना को अंजाम देने से पहले सभी अपराधी रेकी करते थे कि किसके पास से पैसे बरामद होंगे। इसके बाद सभी नकली पिस्तौल दिखाकर और चाकू के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पिछले दिनों व्यवसाय फाइनेंस कंपनी के कर्मी सहित कई लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।
रांची में पहले भी कई बार नकली हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम अपराधी देते आए हैं।ऐसे में असली दिखने वाला खिलौना अपराधियों के लिए वरदान साबित हो जाता है क्योंकि बेहद कम दाम में बाजार में उपलब्ध है।