Criminal arrested : कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल का छोटा भाई दिवाकर मंडल गिरफ्तार…
1 min read
Criminal arrested : कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल का छोटा भाई दिवाकर मंडल गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना कांड संख्या 396/20, 2 अक्टूबर, धारा 341, 323, 504, 506, 386, 34 भा द वि कुख्यात अपराधी दिवाकर मंडल पिता गया नाथ मंडल, साकिन कसवा एवं गोपाल मंडल पिता हरि मंडल, साकिन काला पत्थर दोनों राजमहल जिला साहेबगंज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अनुसंधान के क्रम में उनके विरुद्ध दर्ज कांड को सत्य पाया गया।
यह भी पढ़े…Operational demand : लोकल पैसेंजर ट्रेनों की परिचालन की मांग लेकर धरना…
दिवाकर मंडल एक कुख्यात अपराधी है जो बहुत दिनों से रंगदारी मांगने का काम करता है और इस आरोप में वह कई बार जेल भी जा चुका है। 30 सितंबर 2020 को अपराध कर्मी दिवाकर मंडल ने अपने घर में दियारा के कई बकायेदारों को बुलाकर 50000 की रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर दियारा छोड़कर भाग जाने की धमकी दी। दिवाकर मंडल कुख्यात अपराधी प्रभाकर मंडल का छोटा भाई है। दिवाकर मंडल के विरुद्ध राजमहल थाना में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी के कुल 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी दिवाकर मंडल, साकिन कसवा, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज को प्राथमिकता के आधार पर गिरफ्तारी हेतु
यह भी पढ़े…Jharkhand News : सीआरपीएफ निर्धन दिव्यांगजनों को बांटीं ट्राई साइकिल…
एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में 11 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। छापामारी दल में एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह के अलावे राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व राजमहल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
आपराधिक इतिहास
राजमहल थाना कांड संख्या 154/09, कांड संख्या259/10, कांड संख्या 3/12, कांड संख्या 354/12, कांड संख्या 147/14, कांड संख्या 438/14, कांड संख्या 439/14, कांड संख्या 33/15, कांड संख्या 213/15, कांड संख्या 16/18, कांड संख्या 94/18, कांड संख्या 363/18, कांड संख्या 200/19, कांड संख्या 396/20।