Crime : लूटपाट कांड का खुलासा तीन लोग की गिरफ्तारी , चार अभी तक फरार , पुलिस कर रही छापेमारी…
1 min read
Crime : लूटपाट कांड का खुलासा तीन लोग की गिरफ्तारी , चार अभी तक फरार , पुलिस कर रही छापेमारी…
- निशानदेही पर उसी गांव के समीउल अंसारी एवं मो. शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, चार अन्य आरोपित अब भी फरार हैं।
- बोरियो थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।घटना की सूचना मिलने पर बोरियो पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की लेकिन अपराधी भाग गए।
NEWSTODAYJ : साहिबगंज मुख्य पथ पर 20 अगस्त को तेतरिया और दुर्गा टोला के बीच साहिबगंज मंडल कारा के कक्षपाल बुधराम टुडू, अजय कुमार रजक व माइकल मुर्मू से हुई लूटपाट का खुलासा हो गया है। इस मामले में गुरुवार की देर रात पुलिस ने मदनशाही के अफरोज मस्तान को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर उसी गांव के समीउल अंसारी एवं मो. शमशाद अंसारी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, चार अन्य आरोपित अब भी फरार हैं।
बोरियो थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को तेतरिया और दुर्गा टोला के बीच ब्रेकर के पास अपराधियों ने कक्षपाल बुधराम टुडू के साथ मारपीट कर पैसा, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, मोबाइल, अजय कुमार रजक के पास से 2500 रुपया नकद, चांदी की चेन और माइकल मुर्मू के पास से 800 रुपया छीन लिया था। बोरियो थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।घटना की सूचना मिलने पर बोरियो पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की लेकिन अपराधी भाग गए।
इसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय आशीष कुजूर के नेतृत्व में छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद मदनशाही से अफरोज मस्तान की गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही पर उसी गांव के समीउल अंसारी एवं मो. शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि लूटकांड में कुल सात लोग शामिल थे। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चार लोग अब भी फरार हैं।
छापेमारी टीम में एसडीपीओ विजय आशीष कुजुर, थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, परिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण बेदिया, पुअनि बाजिद अली, सअनि रत्नेश्वर कुमार सिंह, सअनि जितन तिग्गा, मनोज शर्मा, मनसा हजाम, दिलीप कुमार आदि थे। पकड़े गए आरोपितों के पास से ये सामान किए गए बरामद : वादी बुधराय टुडू का वोटर आइकार्ड, आधार कार्ड, झारखंड जेल पुलिस का पहचान पत्र, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, पेंशनर पहचानपत्र, सुनीता सोरेन का पैन कार्ड, लुखी किस्कू का एटीएम कार्ड व मैथियस मुर्मू का एटीएम कार्ड, सौ रुपया का एक नोट।