Crime: रेड लाइट से नाबालिगा युवती बरामद, एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
Crime: रेड लाइट से नाबालिगा युवती बरामद, एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- पेशी के बाद दोनों आरोपितों को असम पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम के लिए रवाना हो गए है।
- नाबालिगा को असम के ग्वालपाड़ा के निवासी सफीउल्ला ने प्रेम जाल में फंसा कर असम से पीड़ित नाबालिग को सिलीगुड़ी ले आया।
NEWSTODAYJ : सिलीगुड़ी :असम की एक नाबालिगा को सिलीगुड़ी के विवेकानंद रोड स्थित रेड लाइट एरिया से सिलीगुड़ी पुलिस एवं असम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर नाबालिगा को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े…Crime : घाटी में सड़ हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका , जांच में जुटी पुलिस…
गिरफ्तार आरोपित का नाम सफीउल्ला है। वही महिला आरोपित का नाम गुप्त रखा गया है। बुधवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद दोनों आरोपितों को असम पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम के लिए रवाना हो गए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिगा को असम के ग्वालपाड़ा के निवासी सफीउल्ला ने प्रेम जाल में फंसा कर असम से पीड़ित नाबालिग को सिलीगुड़ी ले आया।
जिसके बाद मोटी रकम में सिलीगुड़ी के रेडलाइट एरिया में एक महिला के पास नाबालिगा को बेच दिया। पूरी मामले की जांच में जुटी असम पुलिस ने खालपाड़ा चौकी की पुलिस के साथ संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को सफीउल्ला को गिरफ्तार किया।आरोपित से पूछताछ के बाद एक महिला को भी गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिगा को बरामद कर लिया।