27 July 2024

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Dumka)जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में 22 अक्टूबर को जमीन विवाद में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के जांच के क्रम में गोली का तीनों खोखा भी बरामद किया है।

Ad Space

गर्लफ्रेंड के नाम पर चांदी की लाॅकेट खरीदने पहुंचे शातिर अंदाज में एक युवक ने दुकानदार को लगाया लाखों का चूना,पुलिस कर रही खोज…

जानकारी के अनुसार फरीद शेख और उसके बहनोई अकबर शेख ने घर के बाहर बैठे फारुख शेख को पहले तो लाठी डंडे से पीटा। फिर फरीद और उसके बहनोई ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। इससे फारुख (55) की मौत इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज में ले जाने के क्रम में हो गयी। गोली फारुख शेख के जबड़े, पेट एवं सर के पिछले भाग में लगी है।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन विजयदशमी में रिमोट से 70 फिट रावण व कुंभकर्ण तथा मेघनाथ का करेंगे अंत…

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी एएन सिंह मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों का बयान लिया। मृतक के चचेरे भाई इब्राहिम शेख ने बताया कि दोनों परिवार में लगभग 50 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर मामला हाई कोर्ट में चल रहा था। लगभग दो माह पूर्व आरोपित फरीद शेख अपने परिवार के साथ अंचल कार्यालय के समक्ष इसी जमीन विवाद में न्याय को लेकर धरना पर बैठा था।

डैम में जन्मदिन मनाने गए तीन छात्र नहाने के दौरन 2 छात्र की डूबने से हुई मौत,एक छात्र को निकाला गया सुरक्षित…

इसमें अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के अश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित फरीद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर एसडीओ कौशल किशोर, पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एसआई रविशंकर सिंह, सुमित कुमार सहित पुलिस के पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"