Crime News : पति व देवर ने प्रेमशिला का गला दबाकर हत्या कर बोरा में बंद कर जंगल मे फेका था शव , पुलिस ने की पर्दाफाश…
1 min read
Crime News : पति व देवर ने प्रेमशिला का गला दबाकर हत्या कर बोरा में बंद कर जंगल मे फेका था शव , पुलिस ने की पर्दाफाश…
NEWSTODAYJ रांची : खलारी थाना क्षेत्र के करकट्टा बस्ती के निकट डोकाटांड़ में 25 वर्षीया महिला प्रेमशिला कुमारी की हत्या का पर्दाफाश खलारी पुलिस ने कर लिया है। महिला की हत्या उसके पति कन्हाई यादव ने ही अपने भाई के साथ मिलकर की थी। अनुसंधान में नतीजे पर पहुंचने के बाद खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अहमद अली ने बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थानांतर्गत करमा लहंग गांव से कन्हाई यादव सहित हत्या में संलिप्त उसके भाई बीरेंद्र कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि 17 मार्च को करकट्टा बस्ती के निकट डोकाटांड़ जंगल में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। जानवरों ने शव को खाया भी था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। तब भी पुलिस ने हत्या कर कहीं से शव लाकर फेंकने का अंदेशा जताया था। पुलिस को तीन दिन पहले ही जानकारी मिली कि जिस महिला की हत्या हुई है, वह डोकाटांड़ की ही थी। इसके बाद 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपितों का पता लगा लिया।प्रेमशिला की हत्या करने वाला उसका पति कन्हाई यादव पहले से शादीशुदा है।
उसकी पहली पत्नी उसके पैतृक गांव करमा लहंग में ही रहती है। प्रेमशिला की एक मौसेरी बहन उसी गांव में रहती है। प्रेमशिला हुसैनाबाद (पलामू) के कोलिया पुसरी गांव की रहने वाली थी। वह अक्सर अपनी मौसेरी बहन के घर करमा लहंग जाया करती थी। इसी दौरान कन्हाई यादव उसके संपर्क में आया और चुपके से शादी कर खलारी ले आया। खलारी में कन्हाई का मामा रहता है।यहां वह डोकाटांड़ में अपनी दूसरी पत्नी प्रेमशिला के साथ रहने लगा।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : कोरोना को हराकर 91 हुए डिस्चार्ज…
कन्हाई यादव के अनुसार प्रेमशिला के व्यवहार से वह परेशान था। इसी बीच उसका भाई उसके गांव से आया था। एक रात कन्हाई ने अपने भाई बीरेंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपनी पत्नी प्रेमशिला का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक बोरे में भरकर डोकाटांड़ से सटे जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद से कन्हाई अपने पैतृक गांव में ही रह रहा था।