Crime News : नदी किनारे से महिला की लाश मिली, परिजन ने पति पर हत्या का आरोप लगाया…
1 min read
Crime News : नदी किनारे से महिला की लाश मिली, परिजन ने पति पर हत्या का आरोप लगाया…
NEWSTODAYJ कोडरमा : हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव के पास रविवार सुबह नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है।महिला की पहचान दीप्ति देवी (22) के रूप में की गई। उसका चार माह का एक बच्चा भी है।
दीप्ति का ससुराल जमुई (बिहार) में हैं। गिरिडीह में वो अपने मायके आई हुई थी। महिला की मां देवी ने बताया कि उनका दामाद दिलीप चौधरी दो दिन पहले बेटी से मिलने आया था। बेटी और दामाद में किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। शनिवार को दिलीप बेटी को यह कह घर से बाहर ले गया कि मछली पकड़ने चलते हैं। इसके बाद से ना बेटी वापस घर आई और ना ही दामाद। सुबह बेटी का शव बरामद किया गया।