Crime News : रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने पति को वश में करने के लिए गया तंत्रिक के पास तांत्रिक ने किया दुष्कर्म…
1 min read
Crime News : रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी ने पति को वश में करने के लिए गया तंत्रिक के पास तांत्रिक ने किया दुष्कर्म…
NEWSTODAYJ रायपुर : पति से रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी उसे अपने वश में करने झाड़ फूंक कराने गई, तो वहां तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी फरार है।तेलीबांधा इलाके में रहने वाली करीब 35 वर्षीया महिला का अपने पति बार-बार झगड़ा होता था। पति उसका कहना नहीं मानता था। इस परेशानी को उसने अपनी सहेली को बताया।
उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड झाडफ़ूंक का काम करता था। वह महिला को उसके पास ले गई। महिला ने तांत्रिक के पास अपनी समस्या रखी और जल्द ठीक करने के लिए कहा।तांत्रिक ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी महिला ने अपनी सहेली को दी। उसकी सहेली ने महिला को उल्टा सहयोग करने कहा। बाद में पीडि़ता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। इसके बाद से आरोपी फरार है।