Crime News : साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया…
1 min read
Crime News : साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया…
NEWSTODAYJ देवघर : साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए देवघर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में देवघर s.p. अश्वनी कुमार सिन्हा ने आज कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी है कि इन के निर्देश पर मार्गो मुंडा थाना सारठ थाना देवीपुर थाना पालोजोरी थाना और सोनारायथारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कराई गई जिसमें 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन 35 सिम कार्ड 6 एटीएम कार्ड 5 पासबुक और ₹22000 नकद बरामद किए हैं। देवघर एसपी ने कहा है।
कि यह सभी साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर और केवाईसी कराने के नाम पर लोगों से पैसे ठगी कर लिया करते थे। इसके अलावा पेमेंट के विभिन्न तरह के डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जाता था और लोगों से जरूरी जानकारी हासिल कर उनके अकाउंट से रुपए गायब कर दिए जाते थे। देवरा एसपी ने कहा है कि 2020 से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस काफी हद तक सफल रही है। और अगले साल भी यह अभियान जारी रहेगा।