
Ad Space
न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार(Jamshedpur) जमशेदपुर जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र से जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 75 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है।इसकी जानकारी शुक्रवार को जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने दी है।उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आजादनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।साथ ही पुलिस ने कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।