Crime News : 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
1 min read
Crime News : 10 साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार, देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने आज एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि देवघर पुलिस ने मारगोमुण्डा, खागा, मसलिया,जिला दुमका, थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से देवघर पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 08 पासबुक,1 चारपहिया वाहन आल्टो 800 बरामद किए हैं, देवघर एस.पी. अश्विनी कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए।
कहा कि यह सभी साइबर अपराधी अपने पारंपरिक तरीके यानी फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एक्यूजिटिव बनकर लोगों को अपने झांसे में ले लिया करते थे और केवाईसी कराने के नाम पर इन से पैसे ठगी किया करते थे, इसके अलावा विभिन्न तरह के पेमेंट डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर लोगों से जरूरी डेटा हासिल कर इनके अकाउंट से पैसे उड़ा लिया करते थे देवघर पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।