Fraudulent : दर्जनों महिलाएं के साथ फर्जीवाड़ा , न्याय के लिए पहुची थाना , जांच में जुटी पुलिस…
1 min read
Crime : दर्जनों महिलाएं के साथ फर्जीवाड़ा , न्याय के लिए पहुची थाना , जांच में जुटी पुलिस…
- महिलाओं से ग्रुप लोन के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
- पश्चिम बंगाल के सीतारामपुर की प्रियंका देवी, सुमित्रा देवी, नीलम राय, प्रतिमा देवी, अमरीका देवी, ललिता देवी ने शिकायत की है।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में एक से एक अपराध देखने और सुनने को मिल रहा है ताजा मामला धनबाद के चिरकुंडा में करीब छह माह बाद एक बार फिर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ग्रुप लोन के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। दर्जनों महिलाओं ने चिरकुंडा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पश्चिम बंगाल के सीतारामपुर की प्रियंका देवी, सुमित्रा देवी, नीलम राय, प्रतिमा देवी, अमरीका देवी, ललिता देवी ने शिकायत की है कि उन्हें एचडीएफसी बैंक से 20 हजार का ग्रुप लोन मिला था। लेकिन अब बकाया 25 हजार दिखा रहा है। इसी तरह बेलचढ़ी की बालिका देवी, देवी पांडे, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी ने इसी बैंक से 20 हजार रुपये ग्रुप लोन लिया था।
यह भी पढ़े…Crime : पंचायत सचिव का नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका…
राशि जमा कर देने के बाद भी इनका बकाया 25 हजार दिखा है। बैंक के मुंबई के अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी से पैसे वापस करने के लिए दबाब नहीं बनाया है। बैंक ने मामला थाना में दर्ज करा दिया है। आंतरिक जांच भी चल रही है। शिकायत के बीच जायज ऋण लेने वाले भी झूठा दावा कर माफ कराने की फिराक में है। जांच के बाद माफी व वसूली की जाएगी। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि आरोपितों का बेल न्यायालय से रिजेक्ट हो चुका है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।