Coronavius : झारखंड राज्य में कोविड के 144 नए केस, एक्टिव मामले हुए 1, 571…
1 min read
Coronavius : झारखंड राज्य में कोविड के 144 नए केस, एक्टिव मामले हुए 1, 571…
NEWSTODAYJ : रांची।झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटे में 144 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1, 11,510 पहुंच गई है. इसमें से 1,08, 940 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।वहीं, बीते 24 घंटे में कुल 4 कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत हो गई है,
जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 999 पहुंच गई है. झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 144 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1,11,510 पहुंच गई है।जानकारी के अनुसार, अब राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,571 है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,
रांची से 76, बोकारो से 5, चतरा से 2, देवघर से 4, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 19, गढ़वा से 4, गोड्डा से 2, हजारीबाग से 7, कोडरमा से 3, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 1, पलामू से 2, रामगढ़ से 3, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 3 कोरोना मरीजों की पृष्टि हुई है।