Coronavirus : झारखंड राज्य में Covid-19 के 261 नए मरीज सामने आए, 3 लोगो की मौत…
1 min read
Coronavirus : झारखंड राज्य में Covid-19 के 261 नए मरीज सामने आए, 3 लोगो की मौत…
NEWSTODAYJ : रांची।झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 931 हो गयी है।वहीं, 261 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,491 हो गयी।
यह भी पढ़े…Chhath Puja 2020 : आज से शुरू हुई छठ महापर्व आज नहाय-खाय , चार दिवसीय त्यौहार…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी देने के साथ बताया कि झारखंड में अबतक सामने आए कुल 1,06,491 संक्रमितों में से 1,02,891 ठीक हो चुके हैं।विभाग के मुताबिक इस समय राज्य में 2,669 मरीज उपचाराधीन है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : ट्रक में लगी अचानक आग , एक बड़ा हादसा टला…
राज्य में गत 24 घंटे में जिन तीन मरीजों की मौत हुई है वे सभी पूर्वी सिंहभूम के थे।रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे में कुल 16,675 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 261 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 86, बोकारो के 26, तथा देवघर एवं धनबाद के 23-23 मरीज शामिल हैं।